वसई-विरार, (सं), वसई-विरार शहर महानगरपालिका के प्रभाग समिति ‘जी’ वालीव क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। मनपा आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त के निर्देश पर 26 और 27 मई 2026 को चलाए गए अभियान में कुल 18,400 वर्गफुट अवैध निर्माण हटाए गए।
मनपा प्रशासन ने बापाणे स्थित एस.एम.के इंडस्ट्री परिसर में 5,750 वर्गफुट के तीन अवैध पोटमाला (मेजेनाइन फ्लोर) तोड़े। वहीं कामण स्थित ए-1 इंडस्ट्री में 9,400 वर्गफुट का अवैध लोहे के पत्रों का शेड हटाया गया। कामण गाव नाका में 250 वर्गफुट का एक अवैध कमरा भी ध्वस्त किया गया।
इसके अलावा देवदल सागपाडा इलाके में ईडी इंडस्ट्री के पीछे बने 500 वर्गफुट के दो अवैध कमरों पर कार्रवाई की गई। वालीव के अप्पा मैदान क्षेत्र में 2,500 वर्गफुट का अवैध बांस शेड हटाया गया तथा एक अन्य अवैध शेड भी तोड़ा गया। फादरवाड़ी रेलवे ब्रिज के नीचे अवैध फेरीवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
इस अभियान के दौरान प्रभाग समिति ‘जी’ वालीव के सहायक आयुक्त निलेश म्हात्रे, अतिक्रमण विभाग प्रमुख मनोज घरत, कनिष्ठ अभियंता मयुरेश पाटील सहित मनपा कर्मचारी और मजदूर मौजूद रहे।
वसई-विरार में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 18,400 वर्गफुट निर्माण ध्वस्त |
By Radha Singh
May 28, 2026 4:22 PM
---Advertisement---







