---Advertisement---

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे, मुंबई में ‘हिंदी सेवा सम्मान – 2026’ कार्यक्रम का आयोजन |

June 2, 2026 11:55 AM
---Advertisement---

मुंबई : हिंदी पत्रकारिता ने सोमवार को अपने 200 वर्ष पूरे कर लिए। इस ऐतिहासिक उपलक्ष्य पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा ‘हिंदी सेवा सम्मान – 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

स्मारिका ‘संवाद’ का हुआ विमोचन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘संवाद – हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष’ शीर्षक से प्रकाशित विशेष स्मारिका का विमोचन किया। यह स्मारिका हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों की गौरवशाली यात्रा को समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने की हिंदी पत्रकारिता की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने समाज निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और जनजागरण में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल के सफर को गौरवशाली बताया और इस दौरान पत्रकारों द्वारा किए गए योगदान की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में शामिल हुए कई गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर बृजेश पाठक, राज्यमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा विधायक अमित साटम समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में हिंदी भाषा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

पत्रकारों और साहित्यकारों की रही बड़ी भीड़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक मौके पर पत्रकार, साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में हिंदी भाषा और पत्रकारिता के इतिहास से जुड़ी कई बातों पर चर्चा हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment