---Advertisement---

मानसून से पहले संयुक्त नगर में मुफ्त छाता वितरण अभियान, 300 नागरिक हुए लाभान्वित |

June 7, 2026 5:07 PM
---Advertisement---

वसई-विरार। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए वसई-विरार के प्रभाग क्रमांक 15 अंतर्गत संयुक्त नगर परिसर में एक विशेष मुफ्त छाता वितरण अभियान का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस जनहितकारी पहल के तहत क्षेत्र के लगभग 300 नागरिकों को मुफ्त छाते वितरित किए गए।

नगरसेविका रितू चौबे की जनहितकारी पहल

यह अभियान वसई-विरार शहर महानगरपालिका (वीवीएमसी) की नगरसेविका रितू सचिन चौबे की पहल पर आयोजित किया गया। भाजपा जनसंपर्क कार्यालय, श्री राहुल अपार्टमेंट में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बारिश के मौसम में नागरिकों के दैनिक आवागमन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छाते प्राप्त किए।

नागरिकों ने की पहल की सराहना

इस अवसर पर नगरसेविका रितू चौबे ने कहा कि मानसून के दौरान कई लोगों को छाते जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी महसूस होती है। नागरिकों को राहत प्रदान करने और उनके दैनिक कार्यों में सहयोग करने के उद्देश्य से यह छोटा सा प्रयास किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने इस समय पर की गई पहल की जमकर सराहना की और नगरसेविका व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं का रहा योगदान

इस सुव्यवस्थित कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता चौरसिया, अंजू सिंह, अवनी तिवारी, रामाशंकर पाल, आकाश दुबे, धर्मेंद्र पांडे, रितेश चौहान, राजेश सिंह, जगदीश रावत और संजय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment