---Advertisement---

ड्यूटी के दौरान करंट लगने से MSEB के 18 वर्षीय कर्मचारी की मौत, महापौर ने दिलाया मुआवजे का भरोसा |

June 14, 2026 3:59 PM
---Advertisement---

विरार में बिजली मरम्मत के दौरान लगा करंट

विरार पूर्व के फुलपाडा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से MSEB के 18 वर्षीय युवा कर्मचारी गौरव सुरेश गौरे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गौरव चौरे टॉवर के पास बिजली के खंभे पर मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें VVCMC अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

महापौर ने दिए मुआवजे के निर्देश

इस घटना की सूचना मिलते ही वसई-विरार महानगरपालिका के महापौर अजीत पाटिल तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। महापौर ने MSEB के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर मृतक के परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है और हरसंभव मदद की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस दुखद हादसे के बाद बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मृतक के परिवार को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, इस घटना की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment