---Advertisement---

विरार: ‘BVA टैलेंट अवॉर्ड सेरेमनी’ में चमकीं प्रतिभाएं, महापौर अजीव पाटिल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित |

July 20, 2026 3:00 PM
---Advertisement---

विरार: पालघर जिले के विरार पूर्व स्थित सहकार नगर के कै. भास्कर वामन ठाकुर संकुल में भागवत प्रचार सेवा प्रतिष्ठान द्वारा ‘BVA टैलेंट अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को सराहा गया।

शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान समाज को देता है नई दिशा: महापौर

कार्यक्रम में वसई-विरार महानगरपालिका के महापौर अजीव पाटिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और नागरिकों को संबोधित करते हुए महापौर पाटिल ने कहा,

“शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान ही समाज को सही मार्गदर्शन और नई दिशा देता है। विद्यार्थियों को हमेशा कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”

उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों और नागरिकों की रही उपस्थिति

समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर सभागृह नेता प्रफुल्ल साने, नगरसेविका मीनू धनंजय झा, बहुजन विकास आघाड़ी झोपड़पट्टी सेल समिति के अध्यक्ष प्रदीप वेंकटेश्वर मिश्रा और भागवत प्रचार सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष धनंजय झा विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा महेश कामडी, मिलिंद वैद्य, सागर पाटिल, अजीत चौबे सहित प्रतिष्ठान के पदाधिकारी, BVA कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और पत्रकार भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment