---Advertisement---

वसई: दर्दनाक हादसा! घर की छत से गिरा लोहे का एंगल, गले में धंसने से 30 वर्षीय युवक की मौत |

July 20, 2026 3:39 PM
---Advertisement---

वसई: वसई पूर्व के भोयपाड़ा इलाके में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। अपने ही घर में मौजूद एक 30 वर्षीय युवक की छत पर लगा लोहे का भारी एंगल गले में जा धंसने से मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वालिव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देर रात 12:15 बजे हुआ दर्दनाक हादसा

वालिव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान देवेंद्र उमेश सिंह (30) के रूप में हुई है। देवेंद्र वसई पूर्व के भोयपाड़ा स्थित साईंबाबा मंदिर के पास एक चॉल में अपने परिवार के साथ रहता था। घटना रविवार देर रात करीब 12:15 बजे की है, जब वह घर के भीतर ही मौजूद था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्राथमिक जांच में सामने आया कि घर की छत को सहारा देने के लिए लगा लोहे का एंगल अचानक उखड़ कर सीधे देवेंद्र के गले पर जा गिरा और अंदर धंस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो कर खून से लथपथ हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वालिव पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में किसी तरह की साजिश या संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है। वालिव पुलिस ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना मानते हुए मामला दर्ज किया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment