---Advertisement---

मुंबई: लोकल ट्रेन में यात्री से मारपीट करने वाले 2 किन्नर गिरफ्तार, दादर स्टेशन से RPF-GRP ने दबोचा |

July 21, 2026 5:36 AM
---Advertisement---

मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्री के साथ बदसलूकी और मारपीट का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है।

माहिम और बांद्रा के बीच हुआ था विवाद, CCTV से हुई पहचान

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि लोकल ट्रेन में सफर के दौरान माहिम और बांद्रा स्टेशन के बीच वे यात्रियों से पैसे मांग रहे थे। इसी दौरान एक यात्री के साथ उनकी बहस हो गई, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सामने आते ही रेलवे पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और दादर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 से दोनों को धर दबोचा।

BNS की धारा 115(2) के तहत केस दर्ज, आरोपियों ने मांगी माफी

चूंकि घटना स्थल जीआरपी मुंबई सेंट्रल के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें सौंप दिया गया। जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रेलवे प्रशासन का कड़ा संदेश: पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने किए पर खेद जताते हुए माफी मांगी है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा ऐसी घटनाओं में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment