---Advertisement---

वसई-विरार में बदहाल सड़कों को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, ईगल इंफ्रा का काम रुकवाया |

July 30, 2026 2:16 PM
---Advertisement---

विरार: शहर में सड़कों की जर्जर हालत और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों को लेकर नागरिकों का गुस्सा चरम पर है। जनता के भारी आक्रोश और भाजपा पार्षदों के खिलाफ लगे “क्या आपने इन्हें देखा है?” जैसे गुमशुदगी के पोस्टरों के बाद आखिरकार स्थानीय भाजपा नेता भी सड़कों पर उतर आए हैं।

कीचड़ से भरी सड़क पर बैठकर जताया विरोध भाजपा पार्षद अशोक शेल्के के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) परियोजना के कारण बदहाल हुई सड़कों की मरम्मत न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कीचड़ से लथपथ सड़क पर बैठकर संबंधित निर्माण एजेंसी ‘ईगल इंफ्रा’ (Eagle Infra) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ठेकेदार कंपनी का काम पूरी तरह रुकवा दिया।

जनता बेहाल, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा भाजपा नेताओं का आरोप है कि एसटीपी परियोजना के नाम पर सड़कें खोद तो दी गईं, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। ऊपर से लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ के कारण राहगीरों का चलना दूभर हो गया है और आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है।

मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी इस विरोध प्रदर्शन में वसई-विरार भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नगरसेविका प्रज्ञा पाटिल, नगरसेविका बबीता देवराज सिंह, अभय कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने प्रशासन को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि खोदी गई सड़कों का मरम्मत कार्य तुरंत शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment