---Advertisement---

वसई में रुह कंपा देने वाली घटना: चलती स्कूटी पर बाल संभाल रही माँ की गोद से फिसली एक साल की मासूम, अस्पताल में तोड़ा दम |

August 9, 2026 3:01 PM
---Advertisement---

वसई के नायगांव पूर्व इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ महज़ एक साल की बच्ची की चलती स्कूटी से गिरकर मौत हो गई। सफर के दौरान तेज हवा के कारण बाल संभाल रही माँ के हाथ से पकड़ छूटने की वजह से मासूम सीधे सड़क पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को मुंबई के केईएम (KEM) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एक हाथ से बाल बाँधने की कोशिश में छूटी पकड़

मिली जानकारी के अनुसार, योगेश भावसार (35) शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे अपनी पत्नी और एक वर्षीय बेटी कृषा के साथ स्कूटी से जा रहे थे। मासूम कृषा अपनी माँ की गोद में बैठी थी। रास्ते में तेज हवा चलने के कारण महिला के बाल बार-बार चेहरे पर आ रहे थे। बालों को ठीक करने के लिए महिला ने जैसे ही एक हाथ से बच्ची को पकड़कर दूसरे हाथ से बाल बाँधने का प्रयास किया, बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती गाड़ी से नीचे सड़क पर गिर गई।

केईएम अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम, पूरे इलाके में शोक की लहर

हादसे के तुरंत बाद बदहवास माता-पिता अपनी लहूलुहान बच्ची को लेकर नजदीकी अस्पताल भागे। सिर में आई गंभीर चोटों को देखते हुए उसे तुरंत मुंबई के केईएम अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद शुक्रवार रात इलाज के दौरान मासूम कृषा की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से भावसार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment