---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय तैराक शुभम वनमाली का D Factory Co-Working Space में हुआ भव्य स्वागत, उपलब्धियों को सराहा |

August 12, 2026 2:05 PM
---Advertisement---

वसई स्थित प्रसिद्ध D Factory Co-Working Space में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराने वाले दिग्गज तैराक शुभम धनंजय वनमाली ने एक सदिच्छा दौरा किया। इस विशेष अवसर पर D Factory परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।

समुद्री जलमार्गों पर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां शुभम वनमाली ने दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री रास्तों में शुमार ‘इंग्लिश चैनल’, ‘जिब्राल्टर जलडमरूमध्य’, ‘कैटालिना चैनल’, ‘मैनहट्टन मैराथन स्विम’ और दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक ‘False Bay’ को तैरकर पार किया है। वे False Bay पार करने वाले पहले एशियाई तैराक बनने का गौरव भी अपने नाम कर चुके हैं।

राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित उनकी इस असाधारण खेल प्रतिभा और साहसिक कारनामों के लिए भारत सरकार ने उन्हें ‘तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार’ और महाराष्ट्र सरकार ने ‘शिवछत्रपति राज्य क्रीड़ा पुरस्कार’ से नवाजा है। इसके अलावा उनका नाम ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज है।

इस दौरान D Factory Co-Working Space के साथ D Solutions Study Abroad और Dark Horse Media परिवार ने शुभम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया। D Factory के नितिन केशव म्हात्रे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा फहराने वाले ऐसे खिलाड़ी का सम्मान करना बेहद गर्व का विषय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment