---Advertisement---

नालासोपारा: BVA नगरसेवक के भाई पर फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने का केस दर्ज, ब्रेजा कार में लगा था दूसरा नंबर |

August 28, 2026 11:05 AM
---Advertisement---

नालासोपारा:

नालासोपारा (पूर्व) के वाकणपाड़ा इलाके में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी कार चलाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेल्हार पुलिस ने इस सिलसिले में वार्ड क्रमांक 19 से बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) के नगरसेवक अरशद चौधरी के भाई अफजल जैनउल्ला चौधरी (32) के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।

ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया मामला

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वाकणपाड़ा, नालासोपारा रोड स्थित एक चिकन शॉप के सामने की गई। मीरा-भायंदर, वसई-विरार (MBVV) पुलिस आयुक्तालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक विजय मुरलीधर कोळी (41) की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है।

सुजुकी ब्रेजा पर लगा था दूसरी गाड़ी का नंबर

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा चलाई जा रही सुजुकी ब्रेजा कार पर कथित तौर पर किसी अन्य वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, ब्रेजा कार का असली पंजीकरण क्रमांक MH 46 BK 3738 है, जबकि उस पर फर्जी तरीके से MH 46 CM 0307 नंबर प्लेट लगाकर उसे सार्वजनिक सड़क पर दौड़ाया जा रहा था।

BNS की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज

पेल्हार पुलिस ने आरोपी अफजल चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 336(2), 336(3), 340(2) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 39/192 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल सहायक पुलिस निरीक्षक रमेश वाघचौरे इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस अब इस एंगल से जांच में जुटी है कि आखिर गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के पीछे आरोपी की क्या मंशा थी और क्या इस गाड़ी का इस्तेमाल किसी संदिग्ध या गैर-कानूनी गतिविधि में तो नहीं किया जाना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment