---Advertisement---

विरार: बहुजन विकास आघाडी के नए जनसंपर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन, वरिष्ठ नेता हितेंद्र ठाकुर रहे मुख्य अतिथि |

August 29, 2026 2:11 PM
---Advertisement---

विरार: बहुजन विकास आघाडी (बविआ) की जनसंपर्क प्रणाली को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ग्लोबल सिटी, विरार (पश्चिम) स्थित ‘सिद्धी एवेन्यू’ में एक नए जनसंपर्क कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जयेश विजया जयवंत पाटील द्वारा शुरू किए गए इस कार्यालय का उद्घाटन शनिवार, 29 अगस्त को शाम 5 बजे बविआ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक हितेंद्र विष्णु ठाकुर (आप्पा) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

पार्टी के शीर्ष नेताओं का हुआ भव्य नागरिक सम्मान

कार्यालय उद्घाटन समारोह के उपरांत एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर भावभिना सत्कार किया गया।

समारोह में उपस्थित प्रमुख दिग्गज एवं पदाधिकारी:

  • शीर्ष नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधि: पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर, वसई-विरार मनपा के महापौर अजीव यशवंत पाटील, ठाणे जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष काशिनाथ पाटील, उपमहापौर मार्शल लोपिस और बविआ युवा अध्यक्ष सिद्धार्थ ठाकुर।
  • मनपा एवं संगठन पदाधिकारी: सभागृह नेता प्रफुल साने, पूर्व महापौर रूपेश जाधव, आरोग्य सभापति नीलेश देशमुख, निषाद चौरघे।
  • नगरसेवक व कार्यकर्ता: नगरसेवक पंकज पाटिल, सचिन देसाई, सदानंद पाटिल, रोहन सावंत तथा ज्योति म्हात्रे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

नागरिक समस्याओं का जल्द होगा समाधान

इस नए जनसंपर्क कार्यालय के खुलने से ग्लोबल सिटी और आसपास के निवासियों को अपनी समस्याओं, प्रशासनिक कार्यों और नागरिक सुविधाओं के सिलसिले में सीधे जनप्रतिनिधियों और बहुजन विकास आघाडी के कार्यकर्ताओं से संवाद साधने में बड़ी सुगमता होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment