---Advertisement---

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का अनोखा जन्मदिन, छत्तीसगढ़ से किसान लेकर पहुंचे उनकी प्रतिमा |

September 15, 2026 2:04 PM
---Advertisement---

सैय्यद जाहिद अली रियासत |

खेती की फसल बेचकर बनवाई प्रतिमा, चेंबूर स्थित आवास पर पहुंचकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई। क्रिकेट के प्रति जुनून और देश के शहीदों के प्रति सम्मान की अनोखी मिसाल मुंबई में देखने को मिली। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से क्रिकेट प्रेमी लोकेंद्र साहू अपने साथ क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की प्रतिमा लेकर मुंबई पहुंचे और चेंबूर स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

लोकेंद्र साहू क्रिकेट के साथ भारतीय सैनिकों के प्रति भी गहरी श्रद्धा रखते हैं। बताया गया है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवगहन गांव में शहीदों की 18 प्रतिमाएं स्थापित की हैं। इनमें पुलवामा हमले, कारगिल युद्ध, नक्सली हमले और 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की प्रतिमाएं शामिल हैं।

इसी जुनून के चलते इस बार उन्होंने सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाने का फैसला किया। अपनी खेती की फसल बेचकर उन्होंने सूर्यकुमार यादव की प्रतिमा बनवाई और उसे लेकर मुंबई पहुंचे।

चेंबूर स्थित आवास पर सूर्यकुमार यादव से मुलाकात के दौरान लोकेंद्र साहू ने उन्हें प्रतिमा भेंट की और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपनी प्रतिमा देखकर सूर्यकुमार यादव भी काफी खुश हुए और किसानों के इस स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

बताया गया है कि इस मुलाकात के दौरान सूर्यकुमार यादव ने देवगहन गांव में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं को लेकर भी रुचि दिखाई। उन्होंने मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की बरसी के अवसर पर शहीदों की प्रतिमाओं के अनावरण में शामिल होने का आश्वासन दिया।

क्रिकेटर के प्रति किसान के इस अनोखे सम्मान और शहीदों के प्रति उनकी श्रद्धा ने इस मुलाकात को खास बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment