---Advertisement---

मध्य रेल दादर एवं युवा जन मंच-9 द्वारा स्वच्छता अभियान, रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न |

October 4, 2026 1:21 PM
---Advertisement---

रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर श्रमदान के साथ दिया गया “स्वच्छ रेलवे–स्वच्छ भारत” का संदेश

मुंबई | रिपोर्ट: सैय्यद जाहिद अली रियासत

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मध्य रेल, दादर एवं युवा जन मंच-9 के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और उपस्थित सदस्यों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. दीप नारायण शुक्ला (एक दिन, पोद्दार हॉस्पिटल) उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच संबंध को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज भाई, जिला कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश दुबे, मुंबई भाजपा प्रवक्ता श्रीमती सुमति सुमन सिंह, मुंबई कार्यकारिणी सदस्य अशोक शर्मा, अनुसूचित मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश सदस्य अनिल कटके, वार्ड अध्यक्ष राजन राय और वार्ड अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पवार की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर गोपीचंद गुप्ता, तरणी चरण साहू, पवन गुप्ता और ओम प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजक एवं बेस्ट समिति सदस्य रमाकांत गुप्ता के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और “स्वच्छ रेलवे–स्वच्छ भारत” का संकल्प दोहराया।

रिपोर्ट: सैय्यद जाहिद अली रियासत
स्थान: मुंबई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment