---Advertisement---

महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर रूचिता नाइक ने महापौर अजीव पाटिल से की मुलाकात |

May 29, 2026 1:21 PM
---Advertisement---

नालासोपारा, (सं), बहुजन विकास आघाड़ी की रूचिता नाइक ने नालासोपारा शहर के विभिन्न प्रभागों की महिलाओं के साथ आज महापौर अजीव पाटिल से मुलाकात कर क्षेत्र की कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान महिलाओं ने अपने परिसर से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं और दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
महापौर अजीव पाटिल ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के माध्यम से इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए त्वरित स्तर पर कार्रवाई और लगातार फॉलोअप किया जाएगा।


इस अवसर पर कहा गया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना ही प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा नालासोपारा शहर के सर्वांगीण विकास और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बहुजन विकास आघाड़ी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment