---Advertisement---

मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने मां मुंबादेवी के किए दर्शन, महाराष्ट्र की खुशहाली की कामना |

October 16, 2026 2:06 PM
---Advertisement---

मंदिर प्रबंधन ने चुनरी और श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित; भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

मुंबई | रिपोर्ट:

मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों के साथ मां मुंबादेवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र सहित पूरे देश की जनता की प्रगति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

महापौर के साथ नगरसेवक आकाश पुरोहित, बीएमसी अधिकारी श्रुति महाजन, व्यापारी नेता एकदन्त वाजपेई, अनूप श्रीवास्तव, नत्थू लाल चौरसिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंदिर प्रबंधन ने चुनरी और श्रीफल भेंटकर किया सम्मान

मां मुंबादेवी मंदिर पहुंचने पर प्रबंधक हेमंत जाधव ने महापौर रितू तावड़े का स्वागत किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें चुनरी और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद महापौर ने मां मुंबादेवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

महाराष्ट्र और देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

इस धार्मिक अवसर पर महाराष्ट्र और पूरे देश की उन्नति, नागरिकों के सुखमय जीवन तथा समाज में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

मां मुंबादेवी मंदिर मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। महापौर के इस दौरे के दौरान प्रदेश और देश की प्रगति तथा नागरिकों के कल्याण की कामना की गई।

रिपोर्ट:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment