---Advertisement---

महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

June 5, 2026 10:18 AM
---Advertisement---

मुंबई, 5 जून 2026: महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी शासनादेश के अनुसार विभिन्न जिलों और विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।आदेश के अनुसार शशिकांत देवराव बोराटे को राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, मीरा-भाईंदर वसई-विरार (MBVV) नियुक्त किया गया है। वहीं यशवंत सोलंके को नागपुर से अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-1) के पद पर भेजा गया है।इसके अलावा संदीप जाधव को पुलिस अधीक्षक, राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष नियुक्त किया गया है। स्मिता अभिषेक पाटिल को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल, मुंबई से स्थानांतरित कर राज्य गुप्तवार्ता विभाग (सागरी सुरक्षा) में उप आयुक्त बनाया गया है।सरकार ने मितेश घटे की पूर्व तबादला आदेश भी निरस्त कर उन्हें मुंबई शहर में पुलिस उपायुक्त के पद पर ही पदस्थ रखने का निर्णय लिया है। वहीं वैशाली माने के संबंध में भी पूर्व आदेश रद्द कर उनके पदस्थापन के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाने की बात कही गई है।गृह विभाग द्वारा जारी इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य पुलिस तंत्र में कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment