---Advertisement---

विरार में नाबालिग छात्र पर रिंच से हमला, नाक की हड्डी टूटी; चार नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज |

June 14, 2026 5:28 PM
---Advertisement---

स्कूल से लौटते समय रास्ते में रोका और किया हमला

विरार पूर्व के सहकार नगर, जीवनदीप कामराज रोड क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अमित विश्वनाथ झा ने विरार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके 15 वर्षीय पुत्र प्रथमेश पर 10 जून, बुधवार की दोपहर करीब 12:10 बजे हमला हुआ। प्रथमेश स्कूल से घर लौट रहा था, तभी नारायण वेल्डिंग वर्क्स के सामने विशाल, अनिकेत, निहाल और उनके एक अन्य साथी ने उसे रास्ते में रोक लिया।

स्टील के रिंच से चेहरे पर वार, नाक की हड्डी टूटी

आरोप है कि आरोपियों ने पहले प्रथमेश का हाथ पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी ने स्टील के रिंच से उसके चेहरे पर वार कर दिया। इस हमले में छात्र की नाक की हड्डी टूट गई और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल छात्र का तुरंत उपचार कराया गया।

चारों आरोपी नाबालिग, पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमला करने वाले चारों आरोपी नाबालिग हैं। फिलहाल विरार पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment