---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ |

June 26, 2026 1:36 PM
---Advertisement---

वर्ली सी लिंक से कारोबारी ने लगाई छलांग, मौत

मुंबई: मुंबई के वर्ली सी लिंक से शुक्रवार (26 जून 2026) को एक 51 वर्षीय कारोबारी ने कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भावेश नवीनचंद्र मजेठिया, निवासी ठाणे, के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भावेश टैक्सी से सफर कर रहे थे। उन्होंने चालक से तबीयत खराब और मतली आने का बहाना बनाकर टैक्सी रुकवाई। इसके बाद अचानक वर्ली सी लिंक से समुद्र में छलांग लगा दी।समुद्र में ऊंची लहरों और खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव अभियान में काफी कठिनाई हुई। बाद में मुंबई पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया।

Oplus_16908288

प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी या वित्तीय तनाव की आशंका जताई जा रही है। मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में एडीआर (Accidental Death Report) दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति, परिवार के सदस्य या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें। समय पर मदद मिलना बेहद महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment