---Advertisement---

पूर्व मनोरंजन पत्रकार नीरू शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘बांद्रा बॉय’ की फिल्म फेस्टिवल्स में एंट्री

June 29, 2026 3:21 AM
---Advertisement---

मुंबई। दो दशकों से अधिक समय तक मनोरंजन पत्रकारिता से जुड़ी रहीं नीरू शर्मा ने अब फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रख दिया है। उनकी पहली फीचर फिल्म ‘बांद्रा बॉय’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों की प्रतियोगिता श्रेणी में भेजा गया है।

भारतीय फिल्म और टेलीविजन उद्योग को करीब से कवर करने के बाद नीरू शर्मा ने स्क्रीनराइटिंग और निर्देशन को अपना नया करियर बनाया। उन्होंने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल से निर्देशन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है और संस्थान की पूर्व छात्रा भी हैं।

निर्देशन के साथ-साथ नीरू शर्मा वर्ष 2015 से स्क्रीनराइटिंग से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने स्क्रीनराइटिंग में डिप्लोमा किया और अनुभवी अभिनेता बोमन ईरानी तथा प्रसिद्ध पटकथा लेखक अंजुम राजाबली और मयूर पुरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल किया। इस प्रशिक्षण ने उन्हें कहानी, पात्रों के विकास और सिनेमाई प्रस्तुति की गहरी समझ दी।

उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘बांद्रा बॉय’ एक थ्रिलर है, जो मीडिया नैरेटिव, सामाजिक पूर्वाग्रह और जनधारणा जैसे संवेदनशील विषयों पर आधारित है। फिल्म यह दिखाती है कि आज के सोशल मीडिया दौर में अक्सर पूरी सच्चाई सामने आने से पहले ही लोग अपनी राय बना लेते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment