---Advertisement---

भिवंडी में भीषण हादसा: जर्जर 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे में 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

July 31, 2026 3:54 AM
---Advertisement---

भिवंडी: ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ के नारपोली स्थित बालाजी नगर (गंगाराम वाड़ी) में गुरुवार देर रात कोहिनूर इमारत (ग्राउंड प्लस 4 मंजिला) का ‘बी विंग’ अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इमारत गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 से 8 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने घोषित किया था ‘खतरनाक’, चल रहा था मरम्मत का काम

भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका (BNMC) के अनुसार, यह इमारत काफी समय से जर्जर स्थिति में थी और इसे पहले ही ‘अति खतरनाक’ घोषित किया जा चुका था। हादसे के वक्त इमारत में मरम्मत (रिपेयरिंग) का काम कराया जा रहा था।

अनहोनी की आहट मिलते ही भागे लोग, लेकिन…

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच इमारत से अजीब और असामान्‍ये आवाजें आनी शुरू हो गई थीं। खतरे को भांपते हुए स्थानीय नागरिकों ने सूझबूझ दिखाई और कई परिवारों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, जब तक कुछ लोग और मजदूर बाहर निकल पाते, तब तक रात करीब 11 से 11:30 बजे के आसपास इमारत का ‘बी विंग’ भरभराकर नीचे गिर गया।

मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में श्यामजी पाल (46), संतोष पांडे उर्फ मुन्ना (42), मिराज शेख (35) और कुछ अन्य मजदूरों के फंसे होने की बात सामने आ रही है।

राहत और बचाव कार्य तेज (NDRF मुस्तैद)

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (NDRF), दमकल विभाग (Fire Brigade), स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँच गई। राहत एवं बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी (JCB) मशीनों, स्निफर डॉग स्क्वाड (श्वान दल) और 2 एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। बचाव दल तेजी से मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशों में जुटा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment