---Advertisement---

महाराष्ट्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट |

August 5, 2026 6:28 AM
---Advertisement---

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए संशोधित कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि (Eligibility Date) मानते हुए आयोग ने नई समय-सारिणी जारी की है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने 4 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आधिकारिक पत्र भेजकर विस्तृत निर्देश दिए हैं।

घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 30 जून से 17 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 अगस्त को ही मतदान केंद्रों का पुनर्गठन (Rationalization) किया जाएगा, जिससे मतदाताओं को सहूलियत हो सके।

दावे और आपत्तियों के लिए मिलेगा एक महीने का समय

आयोग 24 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन करेगा। ड्राफ्ट लिस्ट सामने आने के बाद नागरिक 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की समय-सीमा 24 अगस्त से 22 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

27 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन

सभी प्रक्रियाओं और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन को संशोधित शेड्यूल की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को लिखित रूप में देने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

संशोधित कार्यक्रम एक नज़र में:

  • घर-घर सत्यापन (BLO): 30 जून – 17 अगस्त 2026
  • मतदान केंद्रों का पुनर्गठन: 17 अगस्त 2026
  • प्रारूप सूची प्रकाशन: 24 अगस्त 2026
  • दावे एवं आपत्तियां: 24 अगस्त – 23 सितंबर 2026
  • आपत्तियों का निस्तारण: 24 अगस्त – 22 अक्टूबर 2026
  • अंतिम सूची प्रकाशन: 27 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment