---Advertisement---

सूरत से सुरक्षित बरामद हुआ महीनों से लापता मासूम, मुंब्रा पुलिस ने रोती बिलखती माँ के हाथों में सौंपा कलेजे का टुकड़ा |

August 9, 2026 2:39 PM
---Advertisement---

अपने जिगर के टुकड़े की तलाश में महीनों से दर-दर भटक रही एक बेबस माँ की आखिरकार आस पूरी हो गई। मुंब्रा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर गुजरात के सूरत से लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने थाने लाकर बच्चे को उसकी माँ तसलीम मर्चेंट के सुपुर्द किया, जिसके बाद माँ-बेटे के मिलन का भावुक दृश्य देखने को मिला।

शमराव माने और पुलिस टीम की मुस्तैदी लाई रंग

इस सफलता में पुलिस अधिकारी शमराव माने और उनकी विशेष टीम की निष्ठा व कड़ी मेहनत का बड़ा योगदान रहा। महीनों तक हर छोटे-बड़े सुराग का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने सूरत में बच्चे की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद बिना समय गंवाए पुलिस टीम वहाँ पहुँची और बच्चे को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लेकर मुंब्रा वापस लौटी।

मुंब्रा पुलिस की तत्परता पर परिवार ने जताया आभार

बच्चे के सुरक्षित वापस लौटने से परिवार में छाई मायूसी खुशी में बदल गई। इस सफल अभियान के बाद परिजनों ने ठाणे के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, संयुक्त पुलिस आयुक्त पंजाबराव उगले और मुंब्रा पुलिस की पूरी टीम के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। पुलिस के इस मानवीय और त्वरित कदम की पूरे इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment