---Advertisement---

महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने की दिशा में डैशिंग कप 2026-27 का सफल आयोजन |

October 2, 2026 9:56 AM
---Advertisement---

मुंबई। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के तत्वावधान में डैशिंग स्पोर्ट्स क्लब और अमर क्रिकेटर्स द्वारा आयोजित डैशिंग कप महिला आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिलीप वेंगसरकर अकादमी ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि ग्लोरियस सी.सी. उपविजेता रही। दोनों टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।

महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने की दिशा में श्री विकास पाटील के निरंतर प्रयासों की भी समारोह के दौरान सराहना की गई।

कार्यक्रम में MCA के सचिव डॉ. उन्मेष खानविलकर, कोषाध्यक्ष श्री अरमान मलिक, एपेक्स काउंसिल सदस्य श्री भूषण पाटील और श्री विघ्नेश कदम सहित MCA से संबद्ध क्लबों के सचिव उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महिला क्रिकेट टूर्नामेंट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान करते हैं।

MCA ने महिला क्रिकेटरों को समान अवसर और बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment