---Advertisement---

अगस्त क्रांति दिवस पर वसई के शहीद बाळा सावंत स्मारक पर फहराया गया तिरंगा, महापौर अजीव पाटील ने शहीदों को किया नमन |

August 9, 2026 3:14 PM
---Advertisement---

वसई: स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक ‘अगस्त क्रांति दिवस’ के पावन अवसर पर वसई पश्चिम स्थित पापड़ी में शहीद बाळा सावंत स्मारक पर गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वसई-विरार शहर महानगरपालिका के महापौर अजीव पाटील के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ परिसर

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को तिरंगे की सलामी दी। इसके पश्चात शहीद बाळा सावंत के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की आजादी के लिए उनके अप्रतिम बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के गीतों से गुंजायमान हो उठा।

वरिष्ठ अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस स्मरणीय अवसर पर मनपा स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी, नेता विपक्ष मनोज पाटील, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, पूर्व महापौर नारायण मानकर सहित कई पार्षद, वरिष्ठ नागरिक, अग्निशमन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment