---Advertisement---

भाईंदर पूर्व में अवैध मस्जिद और मंदिर पर MBMC की कार्रवाई, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढाहे गए निर्माण |

June 8, 2026 1:57 PM
---Advertisement---

भैयांदर पूर्व के गोल्डेन नेस्ट सर्कल परिसर में सोमवार तड़के मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (MBMC) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रशासन ने परिसर में बनी एक अवैध नूरी मस्जिद और एक मंदिर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई।

बिना अनुमति के बनाए गए थे दोनों निर्माण

मनपा अधिकारियों के अनुसार, इस परिसर में बनी मस्जिद और मंदिर दोनों ही बिना आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के बनाए गए थे। इन अवैध निर्माणों को लेकर प्रशासन की ओर से लंबी प्रक्रिया चल रही थी। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है।

भारी पुलिस बल की रही तैनाती

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो, इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मनपा के अधिकारी मौजूद रहे। गोल्डेन नेस्ट सर्कल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मशीनों की मदद से दोनों निर्माणों को हटाने का काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया और किसी भी तरफ से विरोध नहीं हुआ।

अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment