---Advertisement---

भिवंडी में अमेज़न के गोदाम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बेचने का आरोप |

June 25, 2026 6:02 AM
---Advertisement---

भिवंडी। महाराष्ट्र के भिवंडी में अमेज़न रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। इस दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक्सपायरी सामान बाजार में भेजने का आरोप

पुलिस जांच में कथित तौर पर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी और खराब खाद्य पदार्थ बरामद हुए हैं। आरोप है कि इन सामग्रियों को नष्ट करने के बजाय ग्राहकों को बेचने के लिए बाजार में भेजा जा रहा था। यह ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है।

फर्जी प्रमाणपत्र पेश करने का मामला

पुलिस के अनुसार, आर के ट्रेडर्स के मालिक रहमान और अमेज़न के फैसिलिटी मैनेजर सोमशेखर बसवराज कोन्नूर पर खाद्य पदार्थों की विल्हेवाट लगाने संबंधी फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने का आरोप है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कोनगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

इस मामले में कोनगांव पुलिस स्टेशन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की विभिन्न धाराओं और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की जांच जारी है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment