---Advertisement---

मुंबईकरों के द्वार पहुंचेगी पुस्तकें, ‘बुक ऑन व्हील्स’ वैन का शुभारंभ |

November 18, 2026 3:15 PM
---Advertisement---

नेशनल बुक ट्रस्ट की चलती-फिरती पुस्तक वैन मुंबई और ठाणे के स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचेगी; 24 से 29 नवंबर तक मुंबई विश्वविद्यालय के कालिना परिसर में होगा पुस्तक महोत्सव

मुंबई : पठन-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत सरकार की ओर से शुरू की गई विशेष पुस्तक वैन ‘बुक ऑन व्हील्स’ का उद्घाटन शिक्षक महासंघ मुंबई एवं कोंकण विभाग के अध्यक्ष अनिल बोरनारे के हाथों किया गया।

इस अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद मराठे, वीणा दोनवलकर, शिक्षा अधिकारी संतोष कांबले और प्रधानाध्यापक व्यंकट सर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचेगी चलती-फिरती पुस्तक वैन

‘बुक ऑन व्हील्स’ वैन मुंबई और ठाणे के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचेगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पुस्तकप्रेमियों को अलग-अलग विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस पहल का उद्देश्य पुस्तकें पाठकों के नजदीक पहुंचाना और विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों में पढ़ने की रुचि को प्रोत्साहित करना है।

24 से 29 नवंबर तक मुंबई पुस्तक महोत्सव

वहीं, नेशनल बुक ट्रस्ट, मुंबई विश्वविद्यालय और बीएमसी के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 29 नवंबर 2026 तक मुंबई विश्वविद्यालय के कालिना परिसर में ‘मुंबई पुस्तक महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव में विभिन्न भाषाओं की पुस्तकें, साहित्यिक कार्यक्रम, परिसंवाद और लेखकों के साथ संवाद जैसे आयोजन होंगे।

शिक्षक महासंघ मुंबई एवं कोंकण विभाग के अध्यक्ष अनिल बोरनारे ने नागरिकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से परिवार सहित पुस्तक महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment