---Advertisement---

10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क विदेश शिक्षा मार्गदर्शन दे चुका डी सोल्युशन स्टडी अब्रॉड |

September 10, 2026 1:52 PM
---Advertisement---

महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में चलाए जा रहे मार्गदर्शन कार्यक्रम, 1,500 से अधिक विश्वविद्यालयों और विभिन्न पाठ्यक्रमों की दी जा रही जानकारी

पालघर। विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को सही जानकारी और बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से डी सोल्युशन स्टडी अब्रॉड की ओर से महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में निःशुल्क विदेश शिक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

संस्था के अनुसार, अब तक डहाणू, पालघर, वसई-विरार, भाईंदर, अंधेरी, सिलवासा और रत्नागिरी समेत महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों के महाविद्यालयों में जाकर 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जा चुका है।

करियर के अनुसार पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय चुनने में मदद

संस्था का कहना है कि उसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा के अवसरों से जोड़ना और उनकी रुचि, क्षमता तथा करियर के लक्ष्य के अनुसार उपयुक्त अध्ययनक्रम और विश्वविद्यालय के चयन में सहायता करना है।

विद्यार्थियों को दुनिया के 1,500 से अधिक विश्वविद्यालयों, विभिन्न पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

वीजा से लेकर भाषा परीक्षा तक मार्गदर्शन

डी सोल्युशन स्टडी अब्रॉड की ओर से विद्यार्थियों को वीजा प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, IELTS, PTE, TOEFL और OET जैसी भाषा परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाता है। इसके अलावा छात्रवृत्ति, शिक्षा ऋण और आर्थिक सहायता से जुड़े विकल्पों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।

विदेश जाने की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को आवास, यात्रा और प्री-डिपार्चर सहायता भी प्रदान की जाती है।

वैश्विक करियर अवसरों से जोड़ने पर जोर

संस्था के अनुसार, उसका प्रयास सिर्फ विदेश में प्रवेश दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उनके करियर के लिए उपयुक्त वैश्विक अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

डी सोल्युशन स्टडी अब्रॉड के निदेशक नितीन केशव म्हात्रे ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य “हर विद्यार्थी तक वैश्विक शिक्षा का अवसर पहुंचाना” है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सपनों को वैश्विक दिशा देने और अभिभावकों का विश्वास कायम रखने के लिए संस्था लगातार निःशुल्क मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

तृप्ति प्रमाण न्यूज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment