---Advertisement---

दिल्ली लाठीचार्ज पर भड़के हितेंद्र ठाकुर, केंद्र सरकार पर साधा निशाना: बोले- “नैतिक जिम्मेदारी है तो दें इस्तीफा” |

July 22, 2026 2:33 PM
---Advertisement---

वसई:

दिल्ली में नीट धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज को लेकर बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) के प्रमुख और पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। वसई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा दमन करार दिया।

भाजपा पर हमला बोलते हुए हितेंद्र ठाकुर ने बेहद तल्ख टिप्पणी की और कहा, “भाजपा आज तुम बच्चियों को निर्वस्त्र कर रहे हो, कल दुनिया तुमको निर्वस्त्र करेगी।”

“बीजिंग जैसी बर्बरता की पुनरावृत्ति”, दिए इस्तीफा मांगने के संकेत

ठाकुर ने दिल्ली की घटना की तुलना इतिहास की बर्बर घटनाओं से करते हुए सवाल उठाया, “अगर सरकार में थोड़ी सी भी नैतिक जिम्मेदारी बची है, तो इस्तीफा देने में क्या परेशानी है?” उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई, कुछ साल पहले बीजिंग में 8 लाख छात्रों के आंदोलन पर हुए अत्याचार की याद दिलाती है।

RSS की भागीदारी, मीडिया की खामोशी और विदेश नीति पर उठाए सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हितेंद्र ठाकुर ने कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरा:

  • RSS और भाजपा की नीति: ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा की नीतियां इतनी गलत हैं कि खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोग इस छात्र आंदोलन का समर्थन करने उतर रहे हैं।
  • मीडिया पर आरोप: उन्होंने कहा कि मुख्यधारा का मीडिया देश भर में जल रहे इस जन-आंदोलन को नजरअंदाज कर रहा है, जबकि सोशल मीडिया जनता तक सच पहुंचा रहा है।
  • पेपर लीक पर कांग्रेस से तुलना: “कांग्रेस शासन में 14 बार पेपर लीक हुए, तब गलतियां पकड़ी जाती थीं लेकिन छात्रों पर लाठियां नहीं बरसाई जाती थीं। आज करोड़ों के घोटाले के बावजूद सरकार बर्बरता पर उतर आई है।”
  • राहुल गांधी से व्यवहार की निंदा: उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की और घसीटने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया।
  • विदेश नीति और महंगाई: ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि खराब विदेश नीति के कारण ईरान जैसे पुराने मित्र देश से भारत के संबंध बिगड़े हैं, जिसका सीधा असर पेट्रोल की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार नया प्रोपेगैंडा चला रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment