---Advertisement---

वसई-विरार दौरे पर किरीट सोमैया: कानून-व्यवस्था और कचरा घोटाले को लेकर मनपा व पुलिस प्रशासन को घेरा |

September 2, 2026 11:09 AM
---Advertisement---

वसई-विरार शहर के बिगड़ते नागरिक मुद्दों, प्रशासनिक अनियमितताओं और कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने बुधवार को पूरे क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और मनपा प्रशासन के साथ मैराथन बैठकें कीं और स्थानीय समस्याओं पर सख्त कदम उठाने की मांग की।

बोळींज पुलिस स्टेशन का दौरा, अपराधों पर लगाम लगाने के निर्देश अपने दौरे की शुरुआत में किरीट सोमैया ने नालासोपारा विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और बोळींज पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से मुलाकात की। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों और अवैध धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस को कड़ा रुख अपनाना होगा। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और क्राइम रेट पर लगाम कसने के निर्देश दिए।

मनपा आयुक्त से मुलाकात; कचरा घोटाले की मांगी जांच पुलिस अधिकारियों से चर्चा के बाद सोमैया ने वसई-विरार शहर महानगरपालिका के आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने मनपा में चल रहे कथित कचरा घोटाले का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और दोषियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सोमैया ने कहा कि शहर को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन मिलना ही चाहिए।

BJP नगरसेवकों के साथ बैठक, विकास कार्यों का लिया जायजा दौरे के अंतिम चरण में पूर्व सांसद ने स्थानीय भाजपा नगरसेवकों और पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इसमें क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, जल संकट और रुके हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सोमैया ने कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार प्रशासन के संपर्क में रहने और फॉलोअप लेने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment