मीरा-भायंदर के नीलकमल नाका क्षेत्र में नाले से मिला था बच्चे का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा
मीरा-भायंदर। मीरा-भायंदर क्षेत्र के नीलकमल नाका परिसर में 1 जून 2026 को एक नाले से 4 वर्षीय बच्चे का शव बरामद होने के मामले में काशीगांव पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामले को आकस्मिक मृत्यु माना गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद यह मामला हत्या का निकला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्य
पुलिस के अनुसार, शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए, जिसके आधार पर मामले को हत्या की धाराओं में परिवर्तित किया गया। काशीगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की।
तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर महज 48 घंटे के भीतर आरोपी का पता लगा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने बच्चे की हत्या करने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंकने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना
इस मामले में काशीगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर मामले को सुलझाकर अपनी जांच क्षमता का परिचय दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे की कार्यवाही कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।







