---Advertisement---

मीरा-भाईंदर मनपा स्कूलों का औचक निरीक्षण: शिक्षा सभापति स्नेहा पांडे ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए सुधार के निर्देश |

July 21, 2026 8:07 AM
---Advertisement---

मीरा-भाईंदर: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (MBMC) के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्तर और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शिक्षा सभापति स्नेहा शैलेश पांडे ने सोमवार को मनपा स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की मूलभूत व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं और शिक्षकों की समस्याओं को करीब से जाना।

व्यवस्थाओं का जायजा और सीधा संवाद

शिक्षा सभापति स्नेहा पांडे ने भाईंदर (पश्चिम) स्थित सेकेंडरी स्कूल कंपाउंड के मनपा स्कूल क्रमांक 18 और स्कूल क्रमांक 30 (हिंदी माध्यम) का अचानक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं, परिसर और स्वच्छता का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी व्यावहारिक समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की।

आधुनिक और सुविधाजनक बनाए जाएंगे मनपा स्कूल

निरीक्षण के बाद स्नेहा पांडे ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में मनपा स्कूलों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के स्कूलों को बुनियादी ढांचे और तकनीक के मामले में अधिक बेहतर, आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रशासन की प्राथमिकता

शिक्षा सभापति ने जोर देकर कहा, “छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक सुरक्षित व बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए महानगरपालिका प्रशासन के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment