मिरा रोड के प्लेजेंट पार्क इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां कार में अचानक एयरबैग खुलने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
24 जून को मोहित सुरेश सोनी (25) अपनी कार में मौजूद थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी कार का स्टीयरिंग एयरबैग अचानक खुल गया। एयरबैग का कवर तेजी से मोहित की गर्दन पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच शुरू
काशीमीरा पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पार्क की गई कार में एयरबैग अचानक कैसे खुल गई। मृतक के परिजनों ने गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।








