---Advertisement---

नालासोपारा: अचोले रोड पर टूटे गटर के ढक्कन में फंसा पहिया, अनियंत्रित होकर पलटा मनपा का कचरा वाहन; बड़ा हादसा टला |

September 2, 2026 10:24 AM
---Advertisement---

वसई-विरार महानगरपालिका की लापरवाही के कारण नालासोपारा में एक बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। मंगलवार सुबह नालासोपारा पूर्व के अचोले रोड स्थित संगम मेडिकल के पास मनपा का एक कचरा संग्रहण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे का मुख्य कारण सड़क किनारे बने गटर का ढक्कन टूटा होना बताया जा रहा है।

संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलटा वाहन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच हुई। कचरा गाड़ी जब सड़क से गुजर रही थी, तभी उसका पिछला टायर गटर के टूटे हुए ढक्कन में जा घुसा। इसके कारण ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण छूट गया और भारी-भरकम गाड़ी एक तरफ पलट गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

बाल-बाल बचे राहगीर, टली बड़ी जनहानि अचोले रोड व्यस्त मार्ग होने के कारण घटना के समय वहां से कई दोपहिया वाहन और पैदल राहगीर गुजर रहे थे। गनीमत यह रही कि गाड़ी जिस तरफ पलटी, उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

खराब रखरखाव पर मनपा प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा इस हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में मनपा प्रशासन की घोर लापरवाही को लेकर भारी रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पूरे शहर में जगह-जगह गटर के ढक्कन टूटे या गायब हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि इस क्षतिग्रस्त ढक्कन को तुरंत बदला जाए और पूरे इलाके के गटरों की जांच कर उनकी मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान पर न बन आए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment