---Advertisement---

नालासोपारा में जय महाकालेश्वर सेवा फाउंडेशन ने रचा इतिहास: अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन और भव्य भंडारे के साथ भक्तिमय आयोजन संपन्न |

July 26, 2026 1:48 PM
---Advertisement---

नालासोपारा (पालघर):

पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व स्थित नवजीवन विद्यालय परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। जय महाकालेश्वर सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का रविवार को वैदिक हवन-पूजन और भव्य महाप्रसाद (भंडारे) के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ।

शनिवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में दो दिनों तक पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ और धार्मिक भजनों के जयकारों से गुंजायमान रहा।

वैदिक रीती से हुआ हवन और महाप्रसाद का वितरण

रविवार को अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहूति के अवसर पर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने पंक्तियों में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस भव्य धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में विनय तिवारी अपने सहपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत की, जिनमें:

  • सभापति नीलेश देशमुख
  • डॉक्टर रवि मिश्रा
  • अवधूत लिंगायत
  • सुशीला शर्मा
  • सत्यप्रकाश सिंह

तथा अन्य गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सेवा भाव और सामाजिक सद्भाव ही मुख्य उद्देश्य

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाना, आपसी भाईचारा स्थापित करना और जन-सेवा की भावना को मजबूत करना है।

इस आयोजन को सफल बनाने में विधि शुक्ला, विकास तिवारी, रत्नेश मिश्रा, अजय उपाध्याय और उपेंद्र सिंह (डिकुं) सहित संस्था के सभी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन के समापन के बाद श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment