---Advertisement---

नालासोपारा: बंद दुकान के अंदर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, दम घुटने से मौत की आशंका |

June 10, 2026 9:57 AM
---Advertisement---

नालासोपारा पूर्व के विजय नगर क्षेत्र में एक बंद दुकान के अंदर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दम घुटने से व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

दुर्गंध की शिकायत के बाद खुला राज

जानकारी के अनुसार, संतोष भवन स्थित साई प्रशांत अपार्टमेंट के निवासी विवेक बाबूलाल विश्वकर्मा को 8 जून की रात सूचना मिली कि उनकी दुकान से तेज दुर्गंध आ रही है। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदार रितिक को दुकान की जांच के लिए भेजा।

अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल में घोषित मृत

दुकान बाहर से बंद थी, लेकिन अंदर से आ रही दुर्गंध के चलते रितिक ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर बाबूलाल जोखईराम विश्वकर्मा (45) अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हें तुरंत उपचार के लिए वसई-विरार महानगरपालिका के विजय नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तुलिंज पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक बाबूलाल विश्वकर्मा नालासोपारा पूर्व के संतोष भवन क्षेत्र के ही निवासी थे। घटना की सूचना मिलने पर तुलिंज पुलिस ने आकस्मिक मौत (एडी) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मौत के सटीक कारण का इंतजार

प्राथमिक जांच में मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment