---Advertisement---

नालासोपारा फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, बेकाबू टैंकर ने चार वाहनों को मारी टक्कर |

October 4, 2026 1:37 PM
---Advertisement---

दो ऑटो रिक्शा समेत चार वाहन चपेट में; चार लोग घायल, पूर्व विधायक राजेश पाटील की कार को भी नुकसान

वसई-विरार | रिपोर्ट:

वसई में नालासोपारा पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर शनिवार शाम तेज रफ्तार टैंकर के अनियंत्रित होने से भीषण सड़क हादसा हो गया। टैंकर ने आगे चल रहे ऑटो रिक्शा और दोपहिया समेत चार वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक रिक्शा चालक वाहन के अंदर फंस गया था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रिक्शा चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसके बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से चारों घायलों को तत्काल वसई-विरार महानगरपालिका के नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पूर्व विधायक राजेश पाटील की कार भी चपेट में

हादसे के दौरान पूर्व विधायक राजेश पाटील का वाहन भी फ्लाईओवर से गुजर रहा था। टैंकर की टक्कर की चपेट में आने से उनकी कार को मामूली नुकसान पहुंचा। हालांकि, राजेश पाटील सुरक्षित रहे।

हादसे के बाद उन्होंने अपना वाहन रोककर स्थानीय नागरिकों के साथ घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

हादसे के बाद यातायात प्रभावित

दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

टैंकर चालक का वाहन से नियंत्रण किस वजह से छूटा, इसकी भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट:
स्थान: नालासोपारा, वसई-विरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment