---Advertisement---

नालासोपारा: हरवटे पाड़ा में बिजली संकट गहराया, पार्षद प्रदीपिका अतुल सिंह ने महावितरण को फिर भेजा स्मरण पत्र |

August 4, 2026 3:18 PM
---Advertisement---

नालासोपारा (विशेष संवाददाता): वसई-विरार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरवटे पाड़ा (9 एकड़), धनिव-वालिव सेक्शन क्षेत्र में बिजली की बदहाल व्यवस्था से स्थानीय नागरिक बेहद परेशान हैं। भूमिगत केबलों के जलने और जर्जर डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन) बॉक्स की गंभीर समस्या को लेकर पार्षद कु. प्रदीपिका अतुल सिंह ने महावितरण विभाग के अधिकारियों को दोबारा स्मरण पत्र (Reminder Letter) सौंपा है। उन्होंने अधिकारियों से मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।

महीनों बाद भी महावितरण की ढिलाई जारी

प्रदीपिका अतुल सिंह ने बताया कि उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को अधीक्षक अभियंता और कार्यकारी अभियंता, महावितरण (वसई) को इस समस्या के संदर्भ में लिखित शिकायत दी थी। हालांकि, महीनों का समय बीत जाने के बाद भी महावितरण प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और स्थिति जस की तस बनी हुई है।

1,500 परिवार प्रभावित, दुर्घटना का बना खतरा

क्षेत्र में जगह-जगह कटे और जले हुए अंडरग्राउंड केबलों के कारण दिन में कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। इसके अलावा, ढीले और बार-बार गिरने वाले डीपी बॉक्स के कारण क्षेत्र में किसी बड़े हादसे या जनहानि की आशंका बनी रहती है। महावितरण की इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के लगभग 1,500 बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

जल्द नया केबल लगाने और डीपी बॉक्स बदलने की मांग

महावितरण को भेजे गए ताजा स्मरण पत्र में मांग की गई है कि:

  • जर्जर व क्षतिग्रस्त भूमिगत केबल को हटाकर अधिक क्षमता (हाई कैपेसिटी) वाला नया केबल बिछाया जाए।
  • खतरनाक और खराब हो चुके डीपी बॉक्स को तुरंत बदलकर नया सुरक्षित सिस्टम स्थापित किया जाए।

पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि महावितरण ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिलाने के लिए आगे का रुख अख्तियार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment