---Advertisement---

नालासोपारा में 9 घंटे से बिजली गुल, मोमबत्ती की रोशनी में रात गुजारने को मजबूर लोग |

July 5, 2026 2:08 PM
---Advertisement---

नालासोपारा: नालासोपारा पूर्व क्षेत्र की साई विनायक को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में लगातार 9 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने के कारण रहवासियों को रात में मोमबत्ती और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में अपना काम चलाना पड़ रहा है। देर रात तक बिजली बहाल न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

इन्वर्टर भी हुए डिस्चार्ज

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी पूरी तरह डिस्चार्ज हो गए हैं। इसके चलते लोगों को रोशनी के लिए मोमबत्ती और मोबाइल की टॉर्च पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

गृहिणियों को भोजन बनाने में परेशानी

बिजली न होने का सबसे अधिक असर गृहिणियों के दैनिक कार्य पर पड़ा है। रहवासियों ने बताया कि मोमबत्ती की रोशनी में भोजन तैयार करने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी इस समस्या से परेशानी हो रही है।

विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश

रहवासियों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और न ही समस्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है। स्थानीय नागरिकों ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने और इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment