---Advertisement---

पालघर NH-48 पर बनेंगे 6 फुटओवर ब्रिज, NHAI ने शुरू की निविदा प्रक्रिया |

June 9, 2026 2:31 PM
---Advertisement---

पालघर। पालघर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत की खबर है। पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा के लगातार प्रयासों के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अच्छाड-दहिसर मार्ग पर छह फुटओवर ब्रिज (FOB) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। NHAI ने इस संबंध में ई-निविदा (E-tender) जारी कर दी है, जिसके बाद अब इन पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

सुरक्षा को मिलेगी बड़ी राहत

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण स्थानीय नागरिकों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पार करने में भारी मशक्कत और जानलेवा जोखिम का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग पर अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की खबरें भी आती रहती थीं। इन छह फुटओवर ब्रिजों के बनने से पैदल यात्रियों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

इन छह स्थानों पर बनेंगे पुल

मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के अच्छाड से दहिसर खंड (किमी 381 से 502) के बीच ये पुल बनाए जाएंगे। प्रस्तावित स्थानों में तलासरी, निलगिरी होटल, आंबोली, खानिवडे, बापाने फाटा और ससुनवघर क्षेत्र शामिल हैं। EPC पद्धति से शुरू की गई इस निविदा प्रक्रिया के तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

सांसद ने जताई केंद्र सरकार के प्रति आभार

सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने लंबे समय से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और NHAI अधिकारियों के समक्ष यह मांग उठाई थी। उनके द्वारा किए गए निरंतर पत्राचार और बैठकों के बाद यह परियोजना स्वीकृत हुई है। इस सफलता पर सांसद डॉ. सवरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यह विकास परियोजना स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment