---Advertisement---

रिया कपूर की टीम से 1.35 करोड़ की डायमंड ज्वेलरी चोरी, सहार पुलिस ने दर्ज किया मामला |

June 20, 2026 10:45 AM
---Advertisement---

मुंबई: फिल्ममेकर और फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर की टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान 1.35 करोड़ रुपये मूल्य की डायमंड ज्वेलरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सहार थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

न्यूयॉर्क पहुंचने पर खाली मिले ज्वेलरी बॉक्स

जानकारी के अनुसार, रिया कपूर की टीम की मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह न्यूयॉर्क में एक फैशन इवेंट में हिस्सा लेने जा रही थीं। उनके हैंडबैग में दो ज्वेलरी बॉक्स रखे थे, जिनमें महंगे हीरों के ईयरिंग्स थे। यह ज्वेलरी मुंबई के मेहता ज्वेलर्स और गोयंका ज्वेलर्स से किराए पर ली गई थी। न्यूयॉर्क पहुंचने पर जब बॉक्स खोले गए, तो वे खाली थे। मेहता ज्वेलर्स की 66 लाख रुपये और गोयंका ज्वेलर्स की 69 लाख रुपये की ज्वेलरी गायब है, जिसका कुल नुकसान 1.35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

शिकायत मिलने के बाद सहार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट, विमान और अन्य संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

जांच एजेंसियों के सामने मुख्य सवाल यह है कि यह चोरी मुंबई एयरपोर्ट पर हुई, उड़ान के दौरान या न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment