मुंबई। वरिष्ठ पत्रकार पदमा कर्वे की माता सुनकम्मा सुनकप्पा शिरामे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने मुंबई पोर्ट ट्रस्ट अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और मीडिया जगत से जुड़े शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में आया हार्ट अटैक
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुनकम्मा शिरामे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज ‘मुंबई पोर्ट ट्रस्ट अस्पताल’ में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। विक्रोली स्थित टैगोर नगर (ग्रुप क्रमांक 4) में उनके देहावसान की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
गोवंडी बैगनवाड़ी कब्रिस्तान में हुआ अंतिम संस्कार
उनकी अंतिम यात्रा विक्रोली के टैगोर नगर से शुरू हुई, जिसमें परिजनों और रिश्तेदारों के अलावा क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। उनके पुत्र राजू शिरामे सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी से जुड़े हैं। तत्पश्चात गोवंडी स्थित बैगनवाड़ी कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया।












