---Advertisement---

वसई-विरार में ‘सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता’ का आगाज, 86 टीमों के 1376 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम |

August 1, 2026 2:52 PM
---Advertisement---

विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका, महाराष्ट्र राज्य क्रीड़ा एवं युवक संचालनालय और पालघर जिला क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली व महाविद्यालयीन सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विरार पश्चिम स्थित बोळींज के म्हाडा मैदान में आयोजित इस खेल कुंभ में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर देखने को मिला।

दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ औपचारिक उद्घाटन

प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ महापौर अजीव पाटील और महानगरपालिका आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने फुटबॉल को किक मारकर किया। इससे पहले मैच का टॉस मनपा आयुक्त द्वारा कराया गया। उद्घाटन समारोह में उपमहापौर मार्शल लोपीस, विपक्ष के नेता मनोज पाटील सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, शिक्षक और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

5 दिनों तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम

1 अगस्त से 5 अगस्त तक चलने वाले इस खेल आयोजन में वसई-विरार क्षेत्र की कुल 86 फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 1,376 खिलाड़ी अपना कौशल दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता तीन मुख्य श्रेणियों में आयोजित की जा रही है:

  • 15 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक)
  • 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक)
  • 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालिका)

प्रतियोगिता के पहले ही दिन 20 टीमों ने मैदान में उतरकर अपने अभियान की शुरुआत की।

‘खेल सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम’

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मनपा आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं और हर छात्र को किसी न किसी खेल से जरूर जुड़ना चाहिए।

उपमहापौर मार्शल लोपीस ने कहा कि इस तरह के जिला स्तरीय आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

वहीं महापौर अजीव पाटील ने महानगरपालिका की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने खेल आयोजनों को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों व प्रशिक्षकों से मूल्यवान सुझाव भी मांगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment