---Advertisement---

वसई में भाजपा युवा मोर्चा का मुफ्त नेत्र जांच शिविर, बड़ी संख्या में नागरिकों ने उठाया लाभ |

July 12, 2026 2:38 PM
---Advertisement---

आनंद नगर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

वसई पश्चिम स्थित आनंद नगर में भाजपा जनसंपर्क कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी वसई-विरार शहर जिला युवा मोर्चा की ओर से मुफ्त नेत्र जांच और दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कैलास गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

विधायक स्नेहा दुबे ने लिया जायजा

कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने शिविर का दौरा किया और लाभार्थी नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार होना अत्यंत आवश्यक है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की आंखों की जांच

शिविर में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नागरिकों की आंखों की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस पहल का लाभ मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उठाया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा वसई-विरार शहर जिला महासचिव बिजेंद्र कुमार, SIR वसई विधानसभा प्रमुख मयंक शेठ, आयोजक मनोज कैलास गुप्ता और कल्याणी मनोज गुप्ता सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सा अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment