---Advertisement---

वसई के नवजीवन नाका पर फूटा जनता का गुस्सा, सड़क के गड्ढों में पेड़ लगाकर पालिका प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध |

August 9, 2026 2:16 PM
---Advertisement---

वसई पूर्व स्थित नवजीवन नाका क्षेत्र में बदहाल सड़क और खतरनाक गड्ढों से आक्रोषित नागरिकों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लंबे समय से अनदेखी से परेशान स्थानीय लोगों ने किसी नारेबाजी के बजाय सड़क के गड्ढों में ही वृक्षारोपण कर महापालिका प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।

25 मीटर की दूरी में 50 गड्ढे, दुर्घटनाओं का बना अड्डा

स्थानीय निवासियों द्वारा किए गए निरीक्षण के अनुसार, महज 25 से 30 मीटर के छोटे से दायरे में करीब 50 बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद हैं। मॉनसून के दौरान इन गड्ढों में जलजमाव होने के कारण चालकों को इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस जर्जर मार्ग के कारण यातायात तो बाधित हो ही रहा है, साथ ही वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

जल्द मरम्मत न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद जब पालिका प्रशासन ने सड़क की स्थायी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया, तब नागरिकों को इस अनोखे प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। लोगों ने मांग की है कि संभावित जानलेवा हादसों को रोकने के लिए नवजीवन नाका सड़क की तुरंत पक्की मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में पालिका के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment