---Advertisement---

वसई-विरार में जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी तेज, महापौर अजीव पाटील की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर आयोजित |

September 4, 2026 5:10 AM
---Advertisement---

वसई-विरार। वसई-विरार शहर महानगरपालिका की ओर से आयोजित होने वाली जिलास्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को मनपा मुख्यालय स्थित सभागृह में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता महापौर अजीव पाटील ने की।

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया और प्रतियोगिताओं की रूपरेखा पर चर्चा आयोजित शिविर में आगामी जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन, सटीक नियोजन और प्रतियोगिताओं की विस्तृत रूपरेखा को लेकर अधिकारियों व शिक्षकों के बीच चर्चा हुई। इसके साथ ही, प्रतियोगिताओं के प्रवेश आवेदन ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों के क्रीड़ा शिक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिक्षकों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: महापौर कार्यक्रम के दौरान महापौर अजीव पाटील ने उपस्थित क्रीड़ा शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए। महापौर ने भरोसा दिलाया कि खेल प्रतियोगिताओं के भव्य और सुचारू आयोजन के लिए महानगरपालिका की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद इस प्रशिक्षण शिविर में सभागृह नेता प्रफुल साने, आरोग्य समिति सभापति निलेश देशमुख, उप-आयुक्त (क्रीड़ा) अजित मुठे, पालघर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुहास वनमाने, सहायक आयुक्त (क्रीड़ा) नीता कोरे, पालघर तालुका क्रीड़ा अधिकारी गिरीश इरनाक, जिला क्रीड़ा प्रमुख योगेश चौधरी, प्रमुख सलाहकार गोविंद शिंदे और माणिक दोतोंडे सहित विभिन्न स्कूलों के क्रीड़ा शिक्षक व मनपा कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment