---Advertisement---

वसई-विरार में घरफोड़ चोरी का पर्दाफाश: चाबी से किया गया था 55 लाख का सेंधमारी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 68.50 लाख का माल बरामद किया |

June 24, 2026 4:39 AM
---Advertisement---

वसई प्रतिनिधि:
वसई-विरार के काशीमीरा पुलिस थाना और गुन्हे प्रकटीकरण शाखा ने घरफोड़ चोरी के एक बड़े मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 68.50 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

चाबी का इस्तेमाल कर की गई थी चोरी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मकान की चाबी का इस्तेमाल कर घर में प्रवेश किया और वहां से करीब 55.55 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। इस चोरी की घटना के बाद पुलिस पर दबाव था, जिसे काशीमीरा पुलिस और गुन्हे प्रकटीकरण शाखा की संयुक्त टीम ने सुलझा लिया।

68.50 लाख रुपये का माल जब्त

पुलिस ने अली असगर मुसाजी सौदागर (24) और तस्नीम मुसाजी सौदागर (64) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चोरी के गए सोने के आभूषणों को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 378.80 ग्राम सोना, 10.50 लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामद किए गए कुल माल की कीमत करीब 68.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में चली कार्रवाई

यह सफल कार्रवाई वसई-विरार के पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment