वसई-विरार: श्रीराम नगर स्थित बिलालपाड़ा क्षेत्र में पूर्व महिला महापौर प्रवीणा हितेंद्र ठाकूर की उपस्थिति में महिला कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सामाजिक और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर मंथन
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। स्थानीय स्तर पर चल रही विभिन्न योजनाओं और जनहित से जुड़े उपक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रवीणा ठाकूर ने महिला कार्यकर्ताओं को समाज को आगे बढ़ाने और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
बैठक के दौरान आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों और सामाजिक उपक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। महिला कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
इस मौके पर उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं ने बैठक में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
बैठक में नगरसेविका एवं महिला एवं बाल कल्याण समिति की सदस्य प्रदीपिका अंतिमा अतुल सिंह, सीमा यादव, नीतू पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




