---Advertisement---

वसई-विरार में हरियाली की दोहरी पहल: जीवदानी मंदिर और मनपा ने शुरू किया व्यापक वृक्षारोपण अभियान |

August 4, 2026 3:25 PM
---Advertisement---

विरार/वसई (विशेष संवाददाता): पर्यावरण संतुलन और हरित भविष्य के संकल्प के साथ वसई-विरार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। एक ओर विरार के सुप्रसिद्ध श्री जीवदानी मंदिर परिसर में देवस्थान ट्रस्ट के नेतृत्व में संयुक्त पौधारोपण किया गया, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार के राज्यव्यापी ‘एक करोड़ वृक्ष लागवड़’ अभियान के तहत वसई-विरार शहर महानगरपालिका (VVMC) ने भी अपनी मुहिम का औपचारिक आगाज किया।

जीवदानी मंदिर परिसर में ड्रिप सिंचाई से पौधों का संवर्धन

जीवदानी मंदिर के पायथा (तलहटी) क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में श्री जीवदानी देवस्थान ट्रस्ट, मनपा, वन विभाग, पुलिस प्रशासन, स्थानीय स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर बड़ी संख्या में पौधे लगाए। इस दौरान पौधों को जीवित रखने और उनके बेहतर रखरखाव के लिए ड्रिप (ठिबक) सिंचाई तथा स्प्रिंकलर प्रणाली स्थापित की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप तेंडुलकर ने कहा, “पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें एक पेड़ के रूप में विकसित करना हमारी मुख्य जिम्मेदारी है।” इस अवसर पर बविआ के वरिष्ठ नेता काशीनाथ पाटील और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

‘एक करोड़ वृक्ष लागवड़’ अभियान की मनपा ने की शुरुआत

इसी कड़ी में वसई स्थित यशवंत नगर क्रिकेट ग्राउंड के पास मनपा के वृक्ष प्राधिकरण विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनपा आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने स्वयं पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की और शहरवासियों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने की अपील की।

इस दौरान उपमहापौर मार्शल लोपिस, घटनेता प्रफुल्ल साने, विरोधी पक्ष नेता व नगरसेवक मनोज पाटिल, विजय शिंदे और स्वाति देशपांडे सहित मनपा के कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। महानगरपालिका प्रशासन के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदूषण नियंत्रण और हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment